बेटी से कर रहा था छेड़खानी, अब लंगड़ाते हुए थाने से निकला बाहर, पुलिस ने भूत उतार दिया
जब छात्रा ने मिठाई खाने से मना कर दिया और उससे बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर मिठाई फेंक दी। वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने उठाया सख्त कदम वैलेंटाईन का उतारा भूत। अब ठीक से चल भी नहीं पा रहा। पूरी खबर देखिए।

Ae dil hai mushkil मूवी का वो डायलॉग तो याद होगा आपको कि एक तरफा प्यार की ताकत ही कुछ और होती है। लेकिन कभी कभी ये एक तरफा प्यार लोगों को पागल बना देता है। इतना पागल की वो इंसान भूल जाता है कि क्या सही है और क्या गलत है। कुछ ऐसा ही हुआ यूपी के अमरोहा में। जहां एक लड़का अपने आप को रिजेक्ट होता नहीं देख पाया। और उसके बाद उसने लड़की के साथ अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं। लेकिन लगता है उसके दिमाग में ये बात नहीं आई की ये यूपी है जहां के सीएम योगी आदित्यनाथ है।जो गुंडे-माफियाओं को मिट्टी में मिला देते है। पहले ये वीडियो देखिए।
वीडियो में अपको एक लड़की और एक लड़का नजर आ रहा होगा। इस दौरान लड़का जबरन लड़की को मिठाई खिलाने की कोशिश करता है पर लड़की बार बार बचती नजर आती है। इसी बात पर लड़के को गुस्सा आता है। वो पहले तो लड़की के ऊपर मिठाई फेंकता है उसके बाद पूरा डिब्बा फेंककर मारता है। वीडियो में लड़की रोती-बिलखती दिखाई देती है।
अब बताते है पूरा मामला, दरअसल ये लड़का CHO यानी Community Health Officer बलविंदर उर्फ मोंटी है। 7 फरवरी यानी की रोज डे के मौके पर उसने 11 क्लास की छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। यहां पर उसने छात्रा को प्रपोज किया। लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इसके बाद उसने लड़की को जबरन मिठाई खिलाने की कोशिश की। लड़की ने फिर मना कर दिया। इसपर इस CHO को इतना गुस्सा आ गया कि इसने लड़की के साथ अभद्रता कर डाली। इस दौरान एक दूसरे व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद ये वायरल हो गया। वीडियो देखने के बाद ।
1- UP Police, Brajesh Pathak, CM yogi यदि ये सही है तो ऐसे मानसिक रोगी की आपके विभाग में जगह बनती नहीं है।इसे बर्खास्त किया जाय और जेल में ठूस दिया जाय।
2- UP Police, Brajesh Pathak, CM yogi इस दुष्ट के विरुद्ध कठोर कारवाई करने की कृपा करें जिससे आम लङकियों को सम्बल प्रदान हो सके
3- यूपी पुलिस व यूपी सरकार से मेरी यही प्रार्थना है ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उत्तर प्रदेश में अमन शांति का राज स्थापित किया जाए।
इधर वीडियो वायरल हुआ और उधर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और छानबीन करना शुरू कर दिया। और फिर सामने आया एक वीडियो, जिसमें लड़के की पुलिस ने भूत उतार दी। जिन हाथों से लड़की के साथ मारपीट की अब हाथ पुलिस के कंधों पर थे। थाने से ये लंगड़ाता हुआ बाहर निकल रहा है। मतलब साफ है कि यूपी की अमरोहा पुलिस ने इसका तबियत से इलाज कर दिया है। और valentine का भूत उतार दिया। इसी के साथ पुलिस ने ट्वीट करते हुए लिखा की। उपरोक्त प्रकरण में थाना गजरौला पर अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इसके साथ ही एक फोटो भी डाला जिसमें आरोपी CHO जेल के अंदर दिखाई दे रहा है।
खैर ये कोई पहली बार तो है नहीं जब योगी की पुलिस ने इस तरीका का इलाज किसी मनचले का किया हो। आप को बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने हमेशा कहा है कि बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरी है।
Advertisement