SATURDAY 19 APRIL 2025
Advertisement

IPL 2025 से पहले DHONI करेंगे अपने संन्यास का ऐलान, ये हैं 5 बड़े कारण !

आईपीएल 2025 शुरू भी नहीं हुआ उससे पहले हर बार की तरह महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर खबरे आने लगी हैं, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी का साल 2024 आखिरी आईपीएल सीजन साबित हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि वो कौन से कारण है जिस वजह से धोनी को अब आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए।

19 Sep, 2024
11:46 AM
IPL 2025 से पहले DHONI करेंगे अपने संन्यास का ऐलान, ये हैं 5 बड़े कारण !
क्या आईपीएल 2025 से पहले Mahendra Singh Dhoni को संन्यास ले लेना चाहिए, क्या महेंद्र सिंह धोनी को अब क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए, ये सवाल इस वक्त हर तरफ उठ रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में एक अलग भूमिका निभाई है, आईपीएल में उन्होंने 5 ट्रॉफी अपनी टीम को दिलाएं हैं। लेकिन बीते कुछ सालों से आईपीएल से पहले महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर यही खबर सामने आती है कि इस साल धोनी का आखिरी साल है, अब धोनी आईपीएल में नहीं खेलेंगे। ऐसे ना जाने तमाम रिपोर्ट्स होती हैं जिसमें धोनी के आईपीएल से संन्यास का दावा किया जाता है, लेकिन एक बार फिर धोनी को लेकर खबरें तेज़ हो गई हैं कि आईपीएल 2025 में धोनी खेलते नहीं दिखाई देंगे। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि धोनी का साल 2024 आखिरी आईपीएल सीजन साबित हो सकता है। हालांकि अभी तक धोनी ने इस मामले पर कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन अब तो हर कोई यही कह रहा है कि अब धोनी को नहीं खेलना चाहिए, ऐसे में सवाल उठता है कि वो कौन से कारण है जिस वजह से धोनी को अब आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर देना चाहिए, चलिए आपको बताते हैं वो पांच कारण ।


1. धोनी का  प्रदर्शन - 


आईपीएल 2024 में धोनी ने CSK की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी, और खुद कई मौकों पर वो बल्लेबाज़ी करने लोअर आर्डर में आये, उन्होंने कई खिलाड़ियों को बल्लेबाज़ी के लिए खुद से पहले भेजा। वैसे तो धोनी अब भी विकेटकीपिंग, और रिव्यु लेने में काफी एक्टिव दिखाई देते हैं,  स्टेडियम में आज भी आवाज गूंजती है कि धोनी मार रहा है, लेकिन अब बल्लेबाज़ी में कहीं न कहीं धोनी का वो पुराना अंदाज़ नहीं दिख पाता। 

2. धोनी की इंजरी और हेल्थ -


धोनी ने हाल के वर्षों में कई इंजरी का सामना किया है। आईपीएल 2023 में उन्हें घुटने की चोट से जूझना पड़ा था, जिसका असर आईपीएल 2024 में भी देखने को मिला था, हालांकि इसके बावजूद वो खेलते रहे। लेकिन एक ये भी एक वजह है कि धोनी को अब अपनी इंजरी को लेकर और साथ ही अपने हेल्थ को लेकर ब्रेक ले लेना चाहिए, उस पर ध्यान देना चाहिए। 

3. धोनी की बढ़ती उम्र - 


महेंद्र सिंह धोनी अब 43 साल के हो चुके हैं और किसी भी एथलीट के लिए उम्र का असर उनकी फिटनेस पर जरूर पड़ता है। वैसे तो धोनी अपनी फिटनेस और एक्शन के लिए जाने जाते हैं और अभी तक उन्होंने ये कायम रखा हुआ है, लेकिन अब उनके प्रदर्शन में उनकी बढ़ती उम्र झलकती हुई दिखाई देती है। और अब धोनी पहले जैसे फिट थे वैसे नहीं दिखते। 

4. युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका - 


धोनी अक्सर युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देते हैं, आईपीएल से अगर वो संन्यास लेते हैं तो CSK में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि टीम के भविष्य के लिए भी ये फायदेमंद साबित हो सकता है।अब शायद वो समय भी आ गया है कि धोनी खुद की जगह किसी बेहतर खिलाड़ी को प्रमोट करें,  अपनी  लेगेसी किसी काबिल खिलाड़ी को सौंपे, यह एक बिलकुल सही समय हो सकता है। 

5. विजेता कप्तान के रूप में विदाई -


धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में साल 2023 में फिर से आईपीएल चैंपियन बनाया था और CSK को पांचवी ट्रॉफी दिलाई थी। यह उनके करियर का एक सुनहरा पल था, तब भी यही कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी का ये आखिरी  सीजन होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने आईपीएल 2024 में भी खेला बस बदलाव इतना था कि इस बार वो कप्तान नहीं थे। ऐसे में एक विजेता कप्तान के तौर पर वो सन्यास का ऐलान कर सकते हैं। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने करियर का अंत विजेता के रूप में करे, और धोनी के लिए यह मौका है कि वे अपने शानदार करियर को जीत के साथ समाप्त करें।


तो ये हैं वो पांच बड़े कारण जिस वजह से धोनी को आईपीएल 2025 से पहले संन्यास ले लेना चाहिए। हालांकि फैंस ये चाहते हैं कि धोनी संन्यास के बाद CSK के साथ एक मेंटोर के तौर पर जुड़े रहे। ज़ाहिर सी बात है धोनी इस टीम को बखूबी जानते हैं और उनमें ये कला है कि किस खिलाड़ी को कैसे इस्तेमाल करना है। उन्होंने अपनी कप्तानी में कई खिलाड़ियों को मौके दिए हैं जो सही साबित भी हुए। 

खैर देखने वाली बात होगी कि धोनी आईपीएल 2025 से पहले संन्यास लेंगे या फिर नहीं। 
लाइव अपडेट
Advertisement
‘अगले PM योगी अंकल बनेंगे’ ! 9 साल की बच्ची की तगड़ी भविष्यवाणी !
Advertisement