विधान सभा चुनाव
30 Oct, 2024
01:16 PM
Maharashtra Election Richest Candidate : कौन है महाराष्ट्र विधानसभा के सबसे अमीर प्रत्याशी पराग शाह ?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। इस चुनाव में पार्टियों द्वारा उतारे गए प्रत्याशियों ने हलफनामे में अपनी संपत्ति का भी ब्यौरा दिया है। महाराष्ट्र चुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी पराग शाह हैं। जिनके पास कुल 3383.06 करोड़ की कुल संपत्ति है। पराग महाराष्ट्र की घाटकोपर पूर्व सीट से वर्तमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी हैं।