उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस बार महाकुंभ में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर पुष्प वाटिकाएं और रंग-बिरंगे पौधे क्यारियों और गमलों में लगाए जाने हैं। इसके लिए 7 करोड़ 55 लाख 18 हजार रुपये का बजट रखा गया है।
-
राज्य29 Nov, 202407:24 PMमहाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए इस बार फूलों की खुशबू से महक उठेगा पूरा प्रयागराज
-
राज्य25 Nov, 202404:04 PM'UP में गोलियों के द्वारा न्याय किया जा रहा है', संभल जाने से रोके गए चंद्रशेखर आजाद ने कहा
उत्तर प्रदेश के संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए दाखिल वाद के आधार पर सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की टीम पहुंची तो बवाल हो गया। रविवार को टीम के आने पर जुटी भीड़ मस्जिद में दाखिल होने कोशिश करने लगी। रोकने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। हिंसक हुई भीड़ ने सीओ की गाड़ी समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी और आग लगा दी। इसी बीच फायरिंग भी शुरू हो गई।
-
राज्य25 Nov, 202403:32 PMहरिहर मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी जामा मस्जिद? संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर क्या कहता है ऐतिहासिक साक्ष्य?
संभल के शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर शुरू हुए विवाद में ASI के द्वारा पूर्व में किए गए सर्वे और हिंदू पक्ष के दावे के मुताबिक भगवान विष्णु के मंदिर होने का उल्लेख है। 19 नवंबर को सर्वे टीम द्वारा पहला और 24 नवंबर को दूसरे सर्वे के लिए टीम मस्जिद पहुंची। सर्वे के विरोध में 4 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए हैं। कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए हैं।
-
राज्य25 Nov, 202402:22 PMअब रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में ही उपलब्ध कराया जाएगा त्रिवेणी का जल, महिलाओं की दी गई जिम्मेदारी
पुण्य भूमि प्रयागराज की पहचान है, यहां की तीन पावन नदियों का वह संगम जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का मिलन होता है। इसी वजह से यहां के इस पवित्र जल का विशिष्ट महत्व है। माघ मेला, कुंभ और महाकुंभ में यहां लोग स्नान करने आते हैं और अपने साथ संगम का जल ले जाते हैं। महाकुंभ में अधिक भीड़ होने के चलते बड़ी संख्या में लोगों को त्रिवेणी का पावन जल नहीं मिल पाता है। लेकिन, इस बार महाकुंभ में श्रद्धालुओं को इसके लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-
न्यूज24 Nov, 202401:15 PMजामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, हजारों लोगों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, हालात गंभीर
उत्तर प्रदेश के संभल जामा मस्जिद को लेकर बड़ा बवाल शुरू हो गया है। संभल में रविवार सुबह 6 बजे जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पथराव किया गया। इतना बवाल हुआ कि पुलिस ने पहले आंसू गैस के गोले दागे फिर लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा।