SATURDAY 19 APRIL 2025
Advertisement

रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर, PM मोदी ने 'टाटा जी' के सम्मान में कह दी बड़ी बात

देश के महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई टाटा जी द्वारा समाजहित में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति मुर्मू समेत सेमत देश के कई नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रतन टाटा जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर, PM मोदी ने 'टाटा जी' के सम्मान में कह दी बड़ी बात
देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा अब नही रहें। बुधवार की देर रात मुंबई की ब्रिज कैंडी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 86 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा करने वाले रतन टाटा भारत के लिए एक वरदान के रूप में थे उन्होंने देश के लिए कई ऐसे कदम उठाए हैं जिसके चलते आज उनके निधन की खबर जैसे ही सामने आई पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। रतन टाटा ने अपने जीवन में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है और उन्हें कुछ शब्दों में बता पाना मुश्किल है। रतन टाटा सिर्फ एक उद्योगपति नहीं बल्कि समाज के एक महान समाजसेवी थे। रतन टाटा के बारे में कहा जाता है कि वह लोगों के लिए उम्मीद की एक प्रतीक भी थे यही वजह है कि आज उनके निधन की खबर जैसे आई तो देश के हर वर्ग से जुड़े लोग रतन टाटा को याद कर रहे हैं और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 



टाटा जी के सम्मान में PM मोदी ने का दी बड़ी बात 

रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "मेरा मन श्री रतन टाटा जी के साथ अनगिनत संवादों से भरा हुआ है। जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था तो मैं उनसे अक्सर मिलता था। हम विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। मुझे उनका दृष्टिकोण बहुत समृद्ध लगा। जब मैं दिल्ली आया तो ये बातचीत जारी रही। उनके निधन से बेहद दुख हुआ।' इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।" PM मोदी ने टाटा जी के साथ अपनी तसवेर को साझा करते हुए लिखा "श्री रतन टाटा जी के सबसे अनोखे पहलुओं में से एक बड़े सपने देखने और उन्हें वापस देने का जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे कुछ मुद्दों का समर्थन करने में सबसे आगे थे।" आगे उन्होंने लिखा "श्री रतन टाटा जी एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया। अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया।" 


राष्ट्रपति ने जताया शोक 

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रतन टाटा के निधन पर एक्स पर पोस्ट करते हुए शोक जताया और लिखा "श्री रतन टाटा के दुखद निधन से, भारत ने एक ऐसे प्रतीक को खो दिया है जिसने राष्ट्र निर्माण के साथ कॉर्पोरेट विकास और नैतिकता के साथ उत्कृष्टता का मिश्रण किया। पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित, उन्होंने महान टाटा विरासत को आगे बढ़ाया और इसे और अधिक प्रभावशाली वैश्विक उपस्थिति प्रदान की। उन्होंने अनुभवी पेशेवरों और युवा छात्रों को समान रूप से प्रेरित किया। परोपकार और परोपकार में उनका योगदान अमूल्य है। मैं उनके परिवार, टाटा समूह की पूरी टीम और दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।"




दिलों में जीवित रहेंगे टाटा जी : अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री 

टाटा जी के निधन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शोक जतायहै। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर टाटा जी के साथ हुई उनकी मुलाक़ात की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा " प्रसिद्ध उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी श्री रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की भलाई के प्रति उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए। समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति शांति शांति।" वही रक्षामंत्री ने भी शोक जताते हुए कहा " श्री रतन टाटा के निधन से दुःख हुआ। वह भारतीय उद्योग जगत के महान नायक थे जिन्हें हमारी अर्थव्यवस्था, व्यापार और उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए जाना जाता है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें।"



दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे टाटा जी : राहुल गांधी 

इनके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी टाटा जी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा "रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार  परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है।उनके परिवार और टाटा समुदाय के प्रति मेरी संवेदनाएं।"



वही देश के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी शोक समवेदना प्रकट किया है। यूपी के मुखिया योगी आदित्यानाथ ने कहा "भारत के प्रख्यात उद्योगपति, 'पद्म विभूषण' श्री रतन टाटा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। वह भारतीय उद्योग जगत के महानायक थे। उनका जाना उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के औद्योगिक और सामाजिक विकास को समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में देश के रत्न थे।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा उनके शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति! "  वही पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा के निधन से दुखी हूं. टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष भारतीय उद्योगों के अग्रणी नेता और सार्वजनिक-उत्साही परोपकारी व्यक्ति थे. उनका निधन भारतीय व्यापार जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति होगी. उनके परिवार के सभी सदस्यों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।" 



राजनीतिक जगह के अवाला बॉलीवुड ने भी रतन टाटा जी के निधन पर शोक जताया है। अभिनेता सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा " श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख हुआ।" इनके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा "सोने के दिल वाला एक आदमी. महोदय, आपको हमेशा एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा जिसने वास्तव में दूसरों की परवाह की और दूसरों को बेहतर बनाने के लिए अपना जीवन जीया।"

बताते चले कि रतन टाटा की तबियत बीते कई दिनों से ख़राब चल रही थी। इसके पहले भी उन्हें कई बार उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, लेकिन बुधवार को जब उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया ये यही पर उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। गुरुवार को टाटा जी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें देश के कई दिग्गज टाटा जी को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचेंगे।
लाइव अपडेट
Advertisement
‘अगले PM योगी अंकल बनेंगे’ ! 9 साल की बच्ची की तगड़ी भविष्यवाणी !
Advertisement