सपाई नेता का दबंगई करते वीडियो वायरल, FIR दर्ज, अब होगा एक्शन
लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के टिकट पर फूलपुर से चुनाव लड़ने वाले अमरनाथ मौर्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह राइफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाते नजर आ रहे हैं। FIR दर्ज कर लिया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Akhilesh Yadav : यूपी में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें क्या जीत ली। इनके पैर सातवें आसमान पर है। लगता है सपा नेताओं पर लोकसभा की जीत सर चढ़ कर बोल रही है। तभी तो आए दिन Akhilesh Yadav के प्यारे-दुलारे नेता अपराध करने से डरते नहीं है। पहले प्यारे मोईद खान ने अयोध्या में एक दलित नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजम दिया। दूसरे प्यारे नवाब सिंह यादव ने कन्नौज में नाबालिग के साथ रेप किया। और अब एक और अखिलेश के करीबी अमरनाथ मौर्य ने योगी के बुलडोजर को राईफल दिखाने की जुर्रत की। सबसे पहले ये वीडियो देखिए ये वीडियो संगम नगरी प्रयागराज की है। जहां समाजवादी पार्टी के नेता गुंडागर्दी कर रहें है। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते है कि सपाई अमरनाथ मौर्य राइफल लेकर नगर निगम के कर्मचारियों को दौड़ाते हुए नजर आ रहें है। पूरा मामला पार्क पर कब्जा करने के विवाद से जुड़ा हुआ है।
अब अखिलेश के इस नेता के बारे में छोड़ी जानकारी दे देते है आपको। राईफल लेकर नगर निगम कर्मचारियों को दौड़ाने वाला सपाई अमरनाथ मौर्य इसी साल लोकसभा चूनाव में फूलपुर सीट से प्रत्याशी था, हालांकि उसे हार का सामना करना पड़ा था।
दरअसल प्रयागराज री प्रीतम नगर कॉलनी में STP से सटी कुछ जमीन है, जो गणेश पूजा के आयोजन के लिए इस्तेमाल होता है। सितंबर में फिर से गणेश पूजा होने वाली है। इसलिए जमीन की साफ सफाई कि लिए नगर निगम को बुलाया गया। कर्मचारी सफाई कर ही रहे थे, कि तभी वहां अमरनाथ मौर्य अपने राईफल के साथ आ धमके और सफाई रोके को कहने लगे। जब नगर कर्मी नहीं माने तो वो अपनी राईफल लेकर कर्मचारियों की तरफ दौड़ पड़े। जिसके बाद JCB के साथ सफाई कर्मी वापस जाते हुए देखे जा सकते है। और उनके पीछे अमरनाथ अपनी राईफल के साथ दौड़ते दिख रहें है। कर्मचारियों को दौड़ाने वाला ये वीडियो सामने लगी सीसीटीवी में कैद हो गया। और अब लोग इस वीडियो को देखकर इनकी दबंगई की चर्चा कर रहें है।
वही इस मामले पर सपा नेता अमरनाथ कह रहे है कि ये उनकी जमीन है, इससे इतर भारतीय किसान यूनियन के लोगों का कहना है कि ये विवेकानंद पार्क की जमीन है। और सपा नेता जबरन जमीन पर कब्जा कर रहें है। फिलहाल मामले जमीनी कब्जा का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने की वजह से मामला गंभीर हो गया है। दबंगई के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन और मौहल्ले के लोगों ने विरोध किया हंगामा देश राजस्व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इधर सरकारी कार्य में बाधा डालने के कारण अमरनाथ मौर्य पर FIR दर्ज कर लिया गया है।
Advertisement