हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए चुनावी समीकरण
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में AAP और कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। आइए, जानते हैं दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से। आम आदमी पार्टी (APP) ने अपनी छठवीं सूची जारी करने के बाद, दो बची हुई सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के ऐलान में जुटी हैं और चुनावी समीकरण बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस बार हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच मुकाबला रोचक होने वाला है। आम आदमी पार्टी ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आइए, जानते हैं दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से।
आम आदमी पार्टी (APP) ने अपनी छठवीं सूची जारी करने के बाद, दो बची हुई सीटों पर भी अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
जगाधरी सीट से आदर्श पाल गुर्जर: जगाधरी सीट से आदर्श पाल गुर्जर को मैदान में उतारा गया है। आदर्श पाल पहले भी AAP से जुड़े हुए थे लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब उन्होंने फिर से AAP में वापसी की है। आदर्श पाल ने 2019 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और 48,000 वोट हासिल किए थे।
नूह सीट से राबिया किदवई: नूह सीट पर AAP ने राबिया किदवई को उम्मीदवार बनाया है। राबिया के आने से नूह में AAP को मजबूत होने की उम्मीद है।
इसके अलावा, AAP ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदलने का फैसला भी किया है।
बादली से हैप्पी लोचाब: पहले बादली सीट से रणवीर बुलिया को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन अब पार्टी ने उन्हें हटाकर हैप्पी लोचाब को टिकट दे दिया है।
इसके अलावा बात करें अगर कांग्रेस के उम्मीदवारों तो कांग्रेस ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी नई सूची जारी की है, जिसमें उकलाना और नारनौंद सीट से अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।

उकलाना सीट से नरेश सेलवाल: उकलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने नरेश सेलवाल को टिकट दिया है। नरेश की छवि क्षेत्र में एक मजबूत नेता के रूप में मानी जाती है और कांग्रेस को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
नारनौंद सीट से जसबीर सिंह: कांग्रेस ने नारनौंद सीट पर जसबीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जसबीर को पार्टी का भरोसेमंद चेहरा माना जा रहा है और पार्टी का मानना है कि वह इस सीट पर जीत हासिल कर सकते हैं।
चुनाव प्रक्रिया और तारीखें
हरियाणा विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे। पहले चुनाव आयोग ने 1 अक्टूबर को मतदान कराने की घोषणा की थी, जबकि नतीजे 4 अक्टूबर को आने थे। लेकिन अब चुनाव आयोग ने तारीखों में बदलाव किया है, जिसके बाद अब चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।
वैसे आपको बता दें कि हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के गठबंधन ने सरकार बनाई थी और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन बाद में समीकरण बदले और नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया।
चुनावी रणनीति और संभावनाओं की बात की जाए तो आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच इस बार का मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है। AAP ने अपने उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय मुद्दों और जमीनी नेताओं को तवज्जो दी है। वहीं, कांग्रेस अपने पुराने और अनुभवी नेताओं के सहारे मैदान में है। हरियाणा की जनता के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी चुनावी मैदान में बाजी मारती है।
Advertisement