नाबालिग के साथ रेप मामले में गिरफ्तार Congress नेता, जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कांग्रेस नेता मुफ्ती हाशिम मेहंदी के खिलाफ पॉक्सो और रेप का केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एक महिला ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता मुफ्ती मेहंदी के घर बरसों से काम करती थी जिसके साथ रेप किया गया। देखिए पूरी खबर।

अयोध्या और कन्नौज में सपाईयों द्वारा नाबालिग के साथ रेपकांड का मामला अभी थमा भी नहीं था कि एक कांग्रेसी ने एक बड़ा कांड कर दिया। Congress नेता और प्रियंका गांधी के करीबी मुफ्ती हाशिम मेंहदी ने घिनौने काम को अंजाम दिया है। दरअसल जौनपुर में कांग्रेस नेता ने अपने घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो बनाकर उस नाबालिग को Blackmail भी किया। और धमकी देकर एक बार या दो बार नहीं बल्कि बार बार लगातार उसका योन शोषण करने लगा। वो पीडि़ता के साथ मारपीट भी करता था।
पीडि़ता ने बताया कि कांग्रेस नेता ने उससे प्यार करने की बात कही और कहा कि शादी भी करेगा। उसने आगे कहा 'वह प्यार करता है और शादी भी करेगा। इसके बाद बहला फुसलाकर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। उस समय मेरी उम्र पांच वर्ष थी ।पीड़िता ने बताया कि मुझे आश्वासन के तौर पर कपड़े, चप्पल और बाकी चीजें दिलवा देता थे। इसी तरह वह मुझसे हमेशा संबंध बनाता थे। जब मैं उनसे शादी के लिए कहती थी, तो वह इस बात को टाल देते थे। उसने बताया कि जब मैं उनसे शादी की जिद करने लगी तो वह मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे।' पीडि़ता ने आगे अपनी आपबीती बताई और कहा कि वीडियो बनाने के बाद उस वीडियो फोटो को मुझे डराते थे। और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते थे, मना करने पर मार-पीट भी करते थे। 27 August को घर बुलाकर जबरदस्ती मेरे साथ संबंध बनाया।
रेप पीडि़ता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस एक्टिव हुई औऱ कांग्रेस नेता मुफ्ती हाशिम मेंहदी के खिलाफ पॉक्सो और रेप केस दर्ज किया गया। और त्वरित कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस छानबीन कर रही है।
इतनी बड़ी खबर जौनपुर से सामने आई, लेकिन अभी तक इसपर एक भी कांग्रेसी नेता ने कोई बयान नहीं दिया। आखिर क्यों। कहा है वो अल्पसंख्यक और दलितो के आवाज बनने वाले नेता। कहां है महिला सम्मान पर छाती पीटने वाले जन नेता। और खासकर कहा है वो महिला उद्धार की बात करने वाली लड़की हूं लड़ सकती हुं का नारा देने वाली यूपी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। अब इनकी बोलती क्यों बंद है। खैर इनकी चुप्पी ही ये साफ बयां कर रही है कि इनका स्टैंड क्या है। और वैसे भी इन जैसे नेताओं औऱ जनप्रतिनिधियों से क्या ही उम्मीद की जा सकती है। जो अपनी राजनीति सेकने के लिए अपने फायदे के लिए चलती है। तभी तो जिस कोलकाता रेप हत्या मामले पर पूरे देश में आग लगी हुई थी उस मामले पर कुछ बयान देने से राहुल गांधी बचते नजर आए थे। और मामले को डिस्ट्रैक्शन बता दिया था।
इधर उनकी बहन भी इस मामले पर जो ट्वीट करती है वो भी जनता को डिस्ट्रैक्ट करने वाला ही लगता है। वो लिखती है कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरताओं ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है? जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं। इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?
इधर जब मामला प्रकाश में आया और इसने तुल पकड़ा तो लोगों ने भी इसपर प्रियंका की खुब फजीहत की।
1- प्रियंका गांधी और कांग्रेस से जुड़े आरोप सुर्खियों में हैं। "मुफ्ती मेहँदी" पर धंधा कराने और नौकरानी से बलात्कार के आरोप लगे हैं। प्रियंका, "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ" के नारे के बावजूद, इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं या साथी का समर्थन कर रही हैं, इस पर बहस जारी है।
2- लड़की लड़ रही है न अपने ब्लातकार करने घोटाला करने वाले साथीयों के साथ । अब फ़र्क यही है की पीड़ित बच्चियों के लिय सरकार क्या कदम उठा रही है।
3- लड़की हूँ लड़ सकती हूं। लेकिन कांग्रेसी अपराधी हो तो चुप रह सकती हूँ।
4- यह वही तो है जो कहते थे लड़की हूं लड़ सकती हूं। अब देखना कितने लोग आएंगे लड़ने के लिए, लड़की की तरफ से नहीं आरोपी की तरफ से।
5- ऐसे अपराधियों को कठोर आ जीवन का रावास दिया जाना चाहिए।
तो दखा आपने कि किस तरह से लोगों के सामने कांग्रेस के दोहरे चरित्र का खुलासा होता है। पर कोई बात नहीं इंसाफ मिलकर रहेंगा। क्योंकि ये योगी की यूपी है। जहां हर अपराधी को उसके अपराध की सजा मिलती है।
Advertisement