सोनू सूद की पत्नी का हुआ भयंकर एक्सीडेंट ,एक्टर ने बताया कैसा है हाल
सोनू सूद की पत्नी का हुआ खतरनाक एक्सीडेंट, ट्रक से टकराई गाड़ी, एक्टर ने बताया कैसा है हाल

अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें हल्की चोट आई है। हादसा नागपुर के सोनगांव थाने के पास हुआ।
सोनाली कार से जब नागपुर आ रही थीं, तभी उनकी कार एक ट्रक के नीचे घुस गई। सोनाली आगे की सीट पर बैठी थीं और उनके परिवार के सदस्य भाभी और बाकी रिश्तेदार पीछे बैठे थे। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी।
सोनू सूद की पत्नी को नागपुर के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत अब स्थिर है।
अभिनेता के करीबी सूत्रों ने बताया, “दुर्घटना सोमवार को हुई। सोनाली सूद के साथ कार में उनकी बहन का बेटा और भाभी भी सवार थीं। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। हालांकि, चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। सोनाली नागपुर में हैं, सोनू सूद आज नागपुर पहुंचे।”
#WATCH | Nagpur, Mahrashtra | Sonu Sood's wife, Sonali Sood, and sister-in-law, Sunita, got injured in an accident on the flyover located on Wardha Road in Nagpur. The car in which Sonali Sood was sitting hit the truck from behind. The accident happened at 10.30 pm on Monday… pic.twitter.com/wJaBMHVPBx
— ANI (@ANI) March 25, 2025
उल्लेखनीय है कि परोपकार के कामों के लिए जाने जाने वाले सोनू ने तीन साल पहले पंजाब के मोगा में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में शामिल 19 वर्षीय लड़के की जान बचाई थी। यह दुर्घटना एक फ्लाईओवर पर हुई थी, जहां से अभिनेता गुजर रहे थे। कार की हालत देखकर अभिनेता ने बाहर निकलकर लड़के को बचाया, जो बेहोशी की हालत में था। मामला इसलिए पेचीदा हो गया क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त कार में सेंट्रल लॉक लगा हुआ था। इसलिए, पीड़ित को कार से बाहर निकालने में कुछ समय लगा, लेकिन जल्द ही उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में लड़के को समय पर इलाज मिला और वह ठीक हो गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू ने इस साल रिलीज फिल्म ‘फतेह’ के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। यह फिल्म साइबर क्राइम की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सोनू एक रिटायर्ड अधिकारी की भूमिका में हैं, जो साइबर क्राइम के बड़े नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर है।
Input: IANS
Advertisement