FRIDAY 18 APRIL 2025
Advertisement

Manmohan Singh के निधन से सदमें में आए Bollywood Stars ने ऐसे जताया दुख !

मनमोहन सिंह के निधन की ख़बर सुनने के बाद राजनीति दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की ख़बर से बॉलीवुड में भी सदमें में आ गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। सनी देओल से लेकर संजय दत्त समेत कई हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है।

Manmohan Singh के निधन से सदमें में आए Bollywood Stars ने ऐसे जताया दुख !
राजनीतिक दुनिया पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है, देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। कहा जा रहा है की वो काफ़ी वक़्त से बीमार थे और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था , जहां उन्होंने आख़िरी साँस ली। मनमोहन सिंह के निधन की ख़बर सुनने के बाद राजनीति दुनिया में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की ख़बर से बॉलीवुड में भी सदमें में आ गया है। 

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। सनी देओल से लेकर संजय दत्त समेत कई हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। सनी देओल ने दुख व्यक्त करते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा - मैं डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुखी हूं, वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत के आर्थिक उदारीकरण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी बुद्धिमत्ता, ईमानदारी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।

वहीं संजय दत्त ने दुख जताते हुए लिखा - डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत के लिए उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा

इसके अलावा कपिल शर्मा ने शोक जताते हुए लिखा - “भारत ने आज अपने सबसे बेहतरीन नेताओं में से एक को खो दिया है। भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार और अखंडता और विनम्रता के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह अपने पीछे प्रगति और आशा की विरासत छोड़ गए हैं।उनकी बुद्धिमत्ता, समर्पण और दूरदर्शिता ने हमारे देश को बदल दिया। शांति से आराम करें, डॉ. सिंह। आपके योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा

इसके अलावा भोजपुरी एक्टर  और बीजेपी सांसद रवि किशन ने भी मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हुए लिखा -  'पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई. प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति.' 

वहीं रणदीप हुड्डा ने भी पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताते हुए लिखा - ''भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से बहुत दुःख हुआ. उनकी गरिमामय लीडरशिप और भारत के आर्थिक उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका ने देश को बदल दिया. उनकी बुद्धिमत्ता और ईमानदारी को हमेशा याद रखा जाएगा. उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं.''

वहीं जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख ने भी  पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताया है. रितेश ने लिखा है- आज हमने भारत के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में से एक को खो दिया है।  वह व्यक्ति जिसने भारत के आर्थिक विकास को गति दी। वह गरिमा और विनम्रता का प्रतीक थे। हम उनकी विरासत के सदैव ऋणी रहेंगे। उनकी आत्मा को शाश्वत महिमा मिले। धन्यवाद श्री मनमोहन सिंह जी

वहीं जेनेलिया  ने लिखा - हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एक राजनेता, अर्थशास्त्री और एक सच्चे देशभक्त, वह अपने पीछे राष्ट्र के प्रति ईमानदारी, बुद्धिमत्ता और निस्वार्थ सेवा की विरासत छोड़ गए हैं। उसकी आत्मा को शांति मिलें

इतना ही नहीं दिशा पाटनी ने लिखा -पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को बदल दिया। उनकी बुद्धिमत्ता और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।' देश को उनकी बहुत याद आएगी।' उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

बता दें कि इन स्टार्स के अलावा भी कई जानी मानी हस्तियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया है। बॉलीवुड के अलावा राजनीति से जुड़ी हस्तियाँ भी सोशल मीडिया के ज़रिए दुख व्यक्त कर रहे हैं। बता दें कि मनमोहन सिंह पर एक फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' भी बनी है। इस फिल्म अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मनमोहन सिंह के जीवन की चुनौतियों पर फोकस किया गया था . फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में नजर आए थे। भले ही मनमोहन सिंह अब हमारे बीच में ना रहे हो, लेकिन चाहने वालों के दिलों में वो हमेशा ज़िंदा रहेंगे।
लाइव अपडेट
Advertisement
‘अगले PM योगी अंकल बनेंगे’ ! 9 साल की बच्ची की तगड़ी भविष्यवाणी !
Advertisement