क्या PM Modi-Rahul Gandhi से भी ज्यादा है Kangana की संपत्ति?
कंगना के हलफ़नामे में पता चला है की actress और बीजेपी की उम्मीदवार के पास करोड़ों की संपत्ति है | अगर पीएम मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो भी दोनों कंगना को पीछे नहीं छोड़ पाएँगे | अब बात करते हैं पीएम मोदी की संपत्ति के बारे में | देश के प्रधानमंत्री होने के बाद भी उनके पास कोई ख़ास संपत्ति नहीं है

कंगना रनौत, बीजेपी की तरफ़ से हिमाचल की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं | हाल ही में कंगना ने अपना नामांकन दाखिल किया गया, जिसमें उनकी संपत्ति की जानकारी दी गई है | 12 वीं पास कंगना रनौत ने चुनाव आयोग को सौंपे हलफ़नामे में अपनी संपत्ति की जानकारी साझा की है | कंगना रनौत करोड़ों की मालकिन है, उनके पास 91.65 करोड़ की संपत्ति है | हलफनामे में कंगना के खिलाफ 8 क्रिमिनल केस का भी जिक्र किया गया है |
कितनी संपत्ति की मालिक हैं कंगना रनौत?
नक़दी- 2 लाख रूपये
बैंक बचत खाते में- 1.35 करोड़ रूपये
कैपिटल इनवेस्टमेंट- 1.20 करोड़ रूपये
6.70 किलो सोने के आभूषण- 5 करोड़ रूपये
60 किलो चांदी- 50 लाख रूपये
14 कैरेट के हीरे के गहने- 3 करोड़ रूपये
कुल चल संपत्ति- 91.65 करोड़ रूपये
चल संपत्ति- 28.73 करोड़ रूपये
अचल संपत्ति- 62.92 करोड़ रूपये
मुंबई में तीन फ़्लैट- 16 करोड़ रूपये
मनाली वाला घर- 15 करोड़ रूपये
50 LIC पॉलिसी- 49 पॉलिसी 10-10 लाख की, 1 पॉलिसी 5 लाख की
क़र्ज़- 17.38 करोड़ रूपये
महंगी गाड़ियां
मर्सिडीज मेबैक- 3.91 करोड़ रूपये
बीएमडब्ल्यू- 98 लाख रूपये
मर्सिडीज बेंज- 58 लाख रूपये
वेस्पा स्कूटर- 53 हज़ार रूपये
तो कंगना के हलफ़नामे में पता चला है की actress और बीजेपी की उम्मीदवार के पास करोड़ों की संपत्ति है | अगर पीएम मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संपत्ति को जोड़ दिया जाए तो भी दोनों कंगना को पीछे नहीं छोड़ पाएँगे | अब बात करते हैं पीएम मोदी की संपत्ति के बारे में | देश के प्रधानमंत्री होने के बाद भी उनके पास कोई ख़ास संपत्ति नहीं है, जो लोग ये सोचते हैं की पीएम ने 10 सालों में खूब संपत्ति बनाई है वो ये ज़रूर देखें -
कितनी संपत्ति के मालिक हैं पीएम मोदी?
नक़दी- 52,990 रूपये
बैंक बचत खाते में- 80304 रूपये
एफ़डी और बचत पत्र- 2,94,74,736 रूपये
सोने की चार अंगूठी (45 ग्राम)- 267750
कुल चल संपत्ति- 3,02,06,880 (3.02 करोड़)
कोई अचल संपत्ति नहीं है
अब पीएम मोदी की संपत्ति के बाद जानते हैं, राहुल गांधी के पास कितनी संपत्ति है | आखिर वो कितने करोड़ के मालिक हैं?
कितनी संपत्ति के मालिक हैं राहुल गांधी ?
नक़दी- 55 हज़ार रूपये
बैंक बचत खाते में- 26 लाख रूपये
शेयर मार्केट में निवेश- 4.33 करोड़
म्यूचुअल फंड में निवेश- 3.81 करोड़ रूपये
4.2 लाख रूपये का 333.3 ग्राम सोना है।
15, 21, 740 रूपये के गोल्ड बॉन्ड
राहुल गांधी के पास 9 करोड़ 24 लाख 59 हजार 264 रुपये की चल संपत्ति थी ।
राहुल गांधी के पास 11 करोड़ 15 लाख 2 हजार 598 रुपये की अचल संपत्ति है।
कुल चल संपत्ति- 20 करोड़ रूपये है
राहुल के पास भी गाड़ी और घर नहीं है।
तो कंगना रनौत के पास पीएम मोदी और राहुल गांधी से ज़्यादा संपत्ति है | बता दें कि कंगना मंडी सीट से चुनाव लड़ रही हैं, उनके ख़िलाफ़ कांग्रेस के विक्रम आदित्य चुनाव लड़ रहे हैं, कंगना ने चुनाव जीतने के लिए जमकर रैलियाँ की है, ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की पीएम मोदी ने कंगना पर जो विश्वास जताया है वो उसपर खरी उतर पाती हैं या नहीं |