Ribel kid से लेकर Beerbiceps तक कौन हैं India’s Got Latent के ‘अश्लील क्रियेटर्स’ ?
India’s Got Latent शो लगातार विवादों में बना हुआ है. You tuber Ranveer Allahbadia की बेहद ही आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई. मुंबई पुलिस शो के स्टूडियो पहुंची. वहीं, सोशल मीडिया पर भी मामला गर्माया हुआ है.

कथित कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट लगातार विवादों में बना हुआ है। कथित इसलिए क्योंकि इनके निर्माताओं को लगता है कि ये कॉमेडी कर रहे हैं। उनको लगता है कि जिन चार पांच चेहरों को उन्होंने होस्ट के तौर पर बैठा रखा है वो कॉमेडियन हैं लेकिन वे कॉमेडी के नाम पर केवल और केवल फूहड़ता और अश्लीलता परोस रहे हैं।और इनकी इसी फूहड़ता को सुनने लोग टिकट खरीदकर यहां आते हैं।ओवर द टॉप कंटेंट वाले इस शो में इस बार तो सारी हदें पार कर दी गईं। हद पार करने वाले ये शख्स हैं रणवीर अल्लाहबादिया।
इंडियाज गॉट लेटेंट में जाते ही विवादों में फंस गए. बॉम्बे हाईकोर्ट के वकील, असम के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, शिवसेना UBT की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी। ये कुछ नाम हैं जिन्होंने रणवीर अल्लहाबादिया और इंडियाज गॉट लेटेंट की पूरी टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। CM हिमंता ने तो इनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवा दी है।
उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नाम के एक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने के आरोप में FIR दर्ज की है।
FIR में CM हिमंत ने जिन पांच नामों का जिक्र किया है वे सोशल मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक चर्चा में रहते हैं। इनका रसूख ऐसा है कि मंत्री से लेकर संतरी तक हर कोई इनके शो में आने के लिए मरे जाते हैं।कौन हैं ये महान विभूतियां आप भी जान लीजिए।
रणवीर अल्लहाबादिया जिन्हें लोग BeerBiceps के नाम से भी जानते हैं। Youtube पर ये इसी नाम से पॉडकास्ट शो चलाते हैं। रणवीर के शो में देश के जाने माने सितारे, राजनेता, खिलाड़ी शिरकत कर चुके हैं। रणवीर के शो में संत भी आ चुके हैं। खुद भी रणवीर अपने शो में अक्सर आध्यात्म, सनातन हिंदुत्व की बात पर ज्यादा फोकस करते हैं। इनकी पॉपुलैरिटी ऐसी है कि साल 2024 में दिल्ली के भारत मंडपम में PM मोदी ने नेशनल डिजिटल क्रिएटर्स अवॉर्ड से नवाजा था। लेकिन अब यही नेशनल क्रियेटर्स बन गए हैं ‘अश्लील क्रियेटर्स’ इंटरनेट पर इन्हें इसी नाम से संबोधित किया जा रहा है।
22 साल की उम्र में रणवीर ने अपना Youtube चैनल स्टार्ट किया था। रणवीर अल्लाहबादिया फेमस और सबसे अमीर यूट्यूबर्स में से एक है । डॉक्टर परिवार से आने वाले रणवीर अल्लाहबादिया ने बीटेक किया है। Youtube के साथ साथ रणवीर ने हाल ही में फिटनेस ऐप भी लॉन्च किया है।रणवीर अल्लाहाबादिया के 6 बिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रणवीर अल्लाहाबादिया की नेट वर्थ की बात करें तो 58 करोड़ रुपए है ।
रणवीर अल्लाहाबादिया की निहायती बेशर्मी भरी टिप्पणी पर ठहाके लगाते, मां बहन की गाली से नवाजते समय रैना भी कम फेमस नहीं हैं। जेन Z के बीच ये अपने so called कूल और ओवर द टॉप अश्लील कंटेट के कारण छाए रहते हैं ।
समय रैना साल 2019 में कॉमेडी शो कॉमिस्तान जीतकर चर्चा में आए थे। समय के Youtube चैनल पर 7.41 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। जानी मानी Tech और फूड कंपनियों के साथ समय रैना का टाइ-अप भी है। समय रैना की नेट वर्थ करीब 140 करोड़ रुपए है। इंडियाज गॉट लैटेंट में समय की फीस 1.5 करोड़ रुपए है।
कलेशी औरत। Ribel किड्स। यानि बागी बच्ची। खुद को ये इन्ही नामों से संबोधित करती हैं। कॉमेडी के नाम पर जिन्होंने बेहूदगी की सारी हदें पार कर दी। इंडियाज गोट लैटेंट में इनकी टिप्पणी रणवीर अल्लाहबादिया से कम अश्लील नहीं थी। जिसने मां के प्राइवेट पार्ट का जिक्र कर घिनौनी सोच का प्रदर्शन किया।
अपूर्वा मखीजा कोरोना काल में फैशन से रिलेटेडड रील बनाकर लाइमलाइट में आई थी। अपूर्वा का नाम फोर्ब्स की टॉप 100 डिजिटल क्रिएटर्स की लिस्ट में शामिल है। सोशल मीडिया पर अपूर्वा के 2.6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।बड़े ब्रांड्स के साथ टाइ-अप करने वाली अपूर्वा की नेटवर्थ करीब 70 से 80 लाख है। अपूर्वा की मां पेशे से टीचर हैं खुद अपूर्वा ने कंम्प्यूटर सांइस की पढ़ाई की है। कई बड़े इवेंट्स में भी अपूर्वा को इन्वाइट किया जाता है ।
आशीष चंचलानी स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। एक्टिंग में करियर बनाने के लिए आशीष ने बीच में ही सिविल इंजीनियरिंग छोड़ दी।लेकिन वह एक्टिंग में नाम नहीं कमा पाए। पिता का बड़ा बिजनेस है मां भी उसी बिजनेस में फाइनैंशियल एनलिस्ट हैं। आशीष चंचलानी की नेट वर्थ की बात करें करीब 40 करोड़ है। उन्होंने 2014 में अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था।
FIR में जसप्रीत सिंह का भी नाम शामिल है। जसप्रीत पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जसप्रीत के पिता बैंकर हैं।जसप्रीत सिंह ने कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन किया है।इसके बाद इन्होंने थियेटर का रुख कर लिया। थियेटर के साथ साथ बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर सात साल प्राइवेट कंपनी में नौकरी की।जसप्रीत के एक दोस्त ने उन्हें स्टैंड अप कॉमेडी की सलाह दी। इसके बाद जसप्रीत कॉमेडी शो में जाने लगे। इनके पहले ही वीडियो को 10 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा। देखते ही देखते जसप्रीत सोशल मीडिया पर छा गए। इनकी नेटवर्थ करीब 20 मिलियन डॉलर है।
अब भले ही रणवीर अल्लाहाबादिया ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली हो। लेकिन जो धार्मिकता। जो आध्यात्मिकता का चोला उसने पहन रखा था वो तो उतर गया। महिलाओं पर मां बाप पर।गरीबी पर। जो भद्दा मजाक यहां बनाया जाता है। वो शायद ही कहीं ओर दिखा हो। कंटेस्टेंट यहां आते हैं। इस दौरान हंसी ठिठोली और गंदी गालियों के साथ फूहड़ कंटेट का सिलसिला शुरू हो जाता है। जिसमें कोई हद नहीं। कोई बाउंड्री नहीं। यहां बात Freedom of speech की नहीं है यहां बात है Freedom of बेशर्मी की है। Freedom of बेहूदगी की है। जो Freedom of speech के नाम पर परोसी जा रही है।और ये अश्लील क्रिएटर्स गालियों और अश्लीलता के बदले करोड़ों छाप रहे हैं।
Advertisement