TUESDAY 29 APRIL 2025
Advertisement

Bigg Boss 18: इस कंटेस्टेंट ने पॉपुलैरिटी में मारी बाजी, जानिए विवियन और चाहत की रैंक

Bigg Boss 18" में पहले हफ्ते की पॉपुलैरिटी रैंकिंग में रजत दलाल ने बाजी मार ली है, जबकि चाहत पांडे की रैंक सभी को चौंका सकती है। जानें इस हफ्ते कौन रहा सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट और किसकी पोजीशन हुई गिरती।

Bigg Boss 18: इस कंटेस्टेंट ने पॉपुलैरिटी में मारी बाजी, जानिए विवियन और चाहत  की रैंक
सलमान खान (Salman Khan) का कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का इंतज़ार फैंस के लिए हमेशा ही खास होता है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इस शो ने हमेशा से फैंस को अपने कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स और दिलचस्प ट्विस्ट्स के जरिए बांध रखा है। अब जबकि शो का पहला हफ्ता पूरा हो चुका है, तो सभी की नजरें इस बात पर हैं कि कौन से कंटेस्टेंट ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

बिग बॉस का ये नया सीजन हर बार कि तरह ही चर्चा में बना हुआ है, लेकिन इस बार शो की पहले हफ्ते की टीआरपी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि, एक सोशल मीडिया पोल के जरिए से दर्शकों की पसंद के बारे में कुछ इंटरेस्टिंग इंफॉर्मेशन सामने आई है।

‘बिग बॉस’ की खबरें देने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक पोल आयोजित किया, जिसमें फैंस ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स के लिए वोट किया। इस पोल के रिजल्टस से पता चला है कि रजत दलाल को ‘बिग बॉस 18’ का सबसे पॉपुलैर कंटेस्टेंट माना गया है। उन्होंने 3,636 वोट हासिल किए, जो दर्शकों के बीच उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी को दर्शाता है।
इसके बाद विवियन डीसेना का नाम आता है, जिन्होंने 3,107 वोट मिले हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है। इसके बाद गुणरत्न सदावर्ते, करण वीर मेहरा और मुस्कान बामने का नाम शामिल  हैं।

18 कंटेस्टेंट्स की रैंकिंग और उन्हें मिले वोट्स की पूरी जानकारी 

1. रजत दलाल - 3,636 वोट
2. विवियन डीसेना - 3,107 वोट
3. गुणरत्न सदावर्ते - 2,040 वोट
4. करण वीर मेहरा - 1,872 वोट
5. मुस्कान बामने - 1,734 वोट
6. श्रुतिका अर्जुन - 981 वोट
7. निर्रा बनर्जी - 906 वोट
8. ईशा सिंह - 813 वोट
9. चाहत पांडे - 419 वोट
10. ऐलिस कौशिक - 378 वोट
11. चूम दरंग - 362 वोट
12. अविनाश मिश्रा - 308 वोट
13. तजिंदर बग्गा - 298 वोट
14. शिल्पा शिरोडकर - 220 वोट
15. शहजादा धामी - 185 वोट
16. हेमा शर्मा - 118 वोट
17. अरफीन खान - 115 वोट
18. सारा अरफीन खान - 106 वोट



इन आंकड़ों से साफ है कि दर्शकों की रुचि किस तरह के कंटेस्टेंट्स में है।इसके अलावा बता दें मशहूर वकील गुणरत्न सदावर्ते को बिग बॉस 18 से बाहर कर दिया गया है, और इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि, ये उनकी शो से हमेशा के लिए विदाई नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गुणरत्न को अपने एक केस की तारीख के चलते शो से कुछ दिनों के लिए बाहर जाना पड़ा है।बिग बॉस 18 के मेकर्स ने उन्हें कुछ समय के लिए मोहलत दे दी है, और वो बाद में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में वापस आएंगे।

खेर आगे के हफ्तों में कौन-कौन से कंटेस्टेंट अपनी जगह बनाए रखेंगे, ये देखने लायक होगा। ‘बिग बॉस 18’ में कौन-कौन से नए ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फैंस की Excitement शो के लिए बढ़ती जा रही है।


Tags

लाइव अपडेट
Advertisement
Captain (Dr.) Sunaina Singh का ये Podcast आपकी जिंदगी में Positivity भर देगा !
Advertisement