इस हफ्ते शो में मिड-वीक एविक्शन होने वाला है, जिसमें एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो जाएगा। ये नाम सुनकर दर्शकों को जोरदार झटका लग सकता है। जानिए कौन हो सकता है शो से बाहर!
बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं और हर कंटेस्टेंट की एक ही ख्वाहिश है—वो है शो की ट्रॉफी। लेकिन ट्रॉफी तक पहुंचने से पहले, सभी को शो से एलिमिनेशन का सामना करना पड़ता है। इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क के बाद तीन कंटेस्टेंट, रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन, इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क में कंटेस्टेंट्स को टाइम काउंट का ध्यान रखना था। हालांकि, बिग बॉस ने पहले ही साफ कर दिया था कि उंगलियों पर नंबर की काउंटिंग नहीं की जाएगी, लेकिन रजत, चाहत पांडे और श्रुतिका ने इस नियम का उल्लंघन किया और इसके बाद तीनों को नॉमिनेट किया गया। अब इनमें से कोई एक कंटेस्टेंट मिड वीक एविक्शन के तहत इस शो से बाहर हो सकता है।
क्या रजत दलाल की होगी दिग्विजय राठी जैसी किस्मत?
बिग बॉस 18 के पहले मिड वीक एविक्शन में दिग्विजय सिंह राठी को घर से बाहर कर दिया गया था, और अब इस हफ्ते शो में एक और मिड वीक एविक्शन हो सकता है। खबरें आ रही हैं कि रजत दलाल का सफर इस सीजन में इसी तरह मिड वीक में खत्म हो सकता है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन अभी तक नहीं हुई है, लेकिन बिग बॉस ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हफ्ते डबल एविक्शन होने की जानकारी दी है। पहले मिड वीक एविक्शन में एक कंटेस्टेंट बाहर होगा, और दूसरे एविक्शन का समय वीकेंड का वार होगा।
रजत दलाल की बिग बॉस जर्नी
रजत दलाल की बिग बॉस जर्नी में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। शो में एंट्री करने के बाद वह लगातार घरवालों के साथ अपने रिश्ते बदलते रहे, जिसके कारण उन्हें यूटर्न और पलटू जैसे टैग मिले थे। हालांकि, रजत ने अपना एक ग्रुप बनाया था, जिसमें कशिश कपूर, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल थे। कशिश और एडिन के शो से बाहर होने के बाद, अब रजत की अकेली दोस्त घर में चाहत पांडे हैं।
बिग बॉस के घर में रजत ने कई बार अपनी पर्सनालिटी से घरवालों को इम्प्रेस किया है, वहीं बाहर एल्विश यादव समेत कई एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ने उनकी जर्नी का समर्थन किया है। रजत दलाल ने अपने गेम को सुधारते हुए पॉपुलैरिटी के मामले में करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना को भी पीछे छोड़ दिया है। अब उनके फैंस उन्हें बिग बॉस 18 का टॉप फाइनलिस्ट मान रहे हैं और कई लोग उन्हें इस सीजन का विनर भी मानते हैं।
क्या होगा फैंस का रिएक्शन?
अगर रजत दलाल इस हफ्ते मिड वीक एविक्शन के दौरान शो से बाहर होते हैं, तो ये उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। फैंस की उम्मीदें अब रजत से जुड़ी हुई हैं और अगर वो इस सीजन का विनर नहीं बनते, तो ये उनके लिए एक दुखद पल होगा। लेकिन बिग बॉस का खेल कभी भी मोड़ ले सकता है, और हो सकता है कि रजत का सफर अब खत्म न हो और वो शो में बने रहें।