WEDNESDAY 30 APRIL 2025
Advertisement

होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, तुला सहित इन 3 राशियों के लिए बन रहा है संकट का योग?

14 मार्च 2025 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण सुबह 10:39 बजे से शुरू होकर दोपहर 2:18 बजे तक रहेगा। इस बार का ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि यह सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ रहा है। इस कारण मिथुन, सिंह और तुला राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण, तुला सहित इन 3 राशियों के लिए बन रहा है संकट का योग?
होली रंगों का त्योहार, खुशियों की बहार! लेकिन इस बार होली के दिन ही आकाश में एक अद्भुत खगोलीय घटना घटने वाली है। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण। यह ग्रहण 14 मार्च 2025 को सुबह 10:39 बजे शुरू होकर दोपहर 2:18 बजे समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार, तीन राशियों के लिए यह विशेष रूप से चुनौतियों से भरा हो सकता है। मिथुन, सिंह और तुला राशियों को इस दौरान अत्यधिक सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक, करियर और स्वास्थ्य से जुड़े कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। ऐसे में होली के रंग फीके न पड़ें, इसके लिए ग्रहण के प्रभाव को समझना और बचाव के उपाय करना जरूरी है।
कैसे और क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, और पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक लेती है। यह एक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष में इसे बेहद प्रभावशाली माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है, जिससे मनोभाव, भावनाएं और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होती है। इस बार ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में पड़ रहा है, जिससे कुछ खास राशियों के लिए यह अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान!
1. सिंह राशि
इस ग्रहण का सबसे ज्यादा असर सिंह राशि वालों पर पड़ेगा। अगर आपकी राशि सिंह है या आपका जन्म उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है, तो आपको बहुत सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए कोई भी नया निवेश करने से बचें। करियर में रुकावटें आ सकती हैं, जिस प्रोजेक्ट पर आप मेहनत कर रहे हैं, वह अधर में लटक सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा, परिवार या पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो यह समय आपके पक्ष में नहीं रहेगा।
उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।

2. तुला राशि
होली का त्योहार आनंद और उल्लास का प्रतीक है, लेकिन इस बार तुला राशि वालों के लिए यह थोड़ा भारी पड़ सकता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपकी वित्तीय स्थिति प्रभावित हो सकती है और अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो उधारी लेने की नौबत आ सकती है। मनमुताबिक सफलता नहीं मिलेगी, मेहनत ज्यादा और परिणाम कम मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, पुरानी बीमारियां फिर से उभर सकती हैं। पारिवारिक तनाव से बचने के लिए क्रोध पर काबू रखें।
उपाय: देवी लक्ष्मी की पूजा करें और गरीबों को सफेद मिठाई या चावल का दान करें।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सतर्कता का संदेश लेकर आया है। आपकी किसी बात या फैसले से परिवार में विवाद हो सकता है। बोलने से पहले दो बार सोचें, वरना संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें, वरना बनता काम बिगड़ सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें।
उपाय: भगवान गणेश की पूजा करें और हरे रंग के कपड़े पहनें।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?
ग्रहण के समय आपके लिए  "ॐ सोमाय नमः" मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। गरीबों को भोजन, वस्त्र और दान देने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव कम होता है। घर में शुद्धि के लिए ग्रहण के बाद गंगाजल का छिड़काव करें। वही अब बात करते है कि ग्रहण के समय क्या न करें, तो हम आपको बता दें कि  ग्रहण के दौरान भोजन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इस दौरान यात्रा करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है। बाल कटवाने या नाखून काटने से बचें यह ज्योतिषीय रूप से अशुभ माना जाता है।
धार्मिक दृष्टि से, चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिससे मानसिक तनाव और बाधाएं आती हैं। इसलिए इस समय मंत्र जाप, दान और पूजा-पाठ करने की सलाह दी जाती है।वहीं, वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक सामान्य खगोलीय घटना है, जिसमें पृथ्वी की छाया चंद्रमा को ढक लेती है। इससे चंद्रमा का रंग लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है, जिसे "ब्लड मून" भी कहा जाता है।
14 मार्च 2025 को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण विशेष रूप से सिंह, तुला और मिथुन राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इसलिए बिना वजह तनाव न लें, बल्कि ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए सही उपाय करें। पूजा-पाठ, दान और सकारात्मक सोच के साथ इस दिन को बिताएं, ताकि आपका जीवन सुखमय बना रहे।

Tags

लाइव अपडेट
Advertisement
Captain (Dr.) Sunaina Singh का ये Podcast आपकी जिंदगी में Positivity भर देगा !
Advertisement