शनि अमावस्या से दंडाधिकारी का चाँदी पाया धारण करना किनके लिए शुभ है ?
29 मार्च से अमावस्या की रात से जैसे ही शनि अपने घर से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, राशियों पर ढैया-साढ़ेसाती के चढ़ने और उतरने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। और इसी कड़ी में शनि के पाये में भी बदलाव हो रहा है। अबकी बार शनि चाँदी के पाये को धारण करने जा रहे हैं, जिसके चलते दौलत की बहार आने वाली है। लेकिन राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन से अलग शनि का पाया होता क्या है, समझिये ज्योतिषाचार्य डॉ एच एस रावत जी से।

शनि का पाया होता क्या है, अब तो आप समझ चुके होंगे। अब आपका ये जानना भी ज़रूरी है कि इस बार चाँदी के पाए में शनि के आने से किनकी रूठी हुई किस्मत भी बदल सकती है? यूँ तो चाँदी का पाया धारण करने से शनि प्रत्येक राशि को आर्थिक लाभ देंगे, लेकिन चुनिंदा राशियों में वृषभ, कर्क, कन्या और मकर बताया जा रहा है। जो कि शनि रातों रात रंक से राजा और राजा से रंक बनाने की ताकत रखते हैं, यही कारण है कि आम जनमानस उनकी क्रोधित दृष्टि से दूर रहता है।