भविष्य मालिका पुराण की बड़ी भविष्यवाणी, 2025 तक विश्व की कितनी शक्तियां PM मोदी से लेगी टक्कर
अब जो कि ये साल समाप्ति की ओर है, एक नये साल की शुरुआत में कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में एक बार फिर दुनिया की ज़ुबान पर कलियुग के अक्षय ग्रंथ भविष्य मालिका पुराण की ख़ौफनाक भविष्यवाणियाँ हैं। 2025 के बचे 92 दिनों में क्या 12 मुस्लिम देशों के रडार पर हिंदू राष्ट्र ‘भारत’ होगा, इसी एक सवाल का ज़बान भविष्य मालिका में ढूँढा जा रहा है।

दुनिया के नक़्शे पर मौजूद 195 देश इस वक़्त बारूद के ढेर पर खड़े हैं, बस एक चिंगारी लगने की देरी है, उसके बाद तबाही ही तबाही आप कहेंगे धर्म ज्ञान के मंच से युद्ध की तस्वीर दिखाने की कोशिश क्यों? इसके पीछे की वजह है, प्रभु जगन्नाथ की धरा से भविष्य मालिका पुराण की रूह कंपा देने वाली भविष्यवाणियाँ। अब जो कि ये साल समाप्ति की ओर है, एक नये साल की शुरुआत में कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में एक बार फिर दुनिया की ज़ुबान पर कलियुग के अक्षय ग्रंथ भविष्य मालिका पुराण की ख़ौफनाक भविष्यवाणियाँ हैं..2025 के बचे 92 दिनों में क्या 12 मुस्लिम देशों के रडार पर हिंदू राष्ट्र ‘भारत’ होगा, इसी एक सवाल का ज़बान भविष्य मालिका में ढूँढा जा रहा है।
इन दिनों गूगल से लेकर सोशल मीडिया साइट्स पर भविष्य मालिका पुराण छाई हुई है। संत अच्युतानंद दास महाराज द्वारा लिखी गई भविष्य मालिका पुराण पर छपे कई लेख आपको मिल जाएँगे और इन्हीं लेखों में जिस परमाणु हमला का ज़िक्र मिलता है, उसका सीधा संबंध भारत से है। आज की डेट में कोई ऐसा देश नहीं , जो भारत से भिड़ने की हिमाक़त करे। फिर भी भारत पर परमाणु हमले का ख़तरा मंडरा रहा है। आख़िर क्यों कहा जा रहा है कि इस्लामिक ताक़तें भारत पर आक्रमण कर सकती हैं ? भारत की तक़दीर को लेकर भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, इसको लेकर भविष्य मालिका पुराण क्या कहती है।
रूस-यूक्रेन का युद्ध, इजरायल-हमास की जंग और अज़रबैजान -आर्मेनिया की आपसी दुश्मनी अबकी नहीं हैं, बल्कि दिन पर दिन पुरानी होती जा रही है। इन मुल्कों में त्राही-भात्री मची है, युद्ध की अग्नि में जल रहे इन देशों को रोकने वाला कोई नहीं है, ऊपर से चालाक चीन ताइवान को हथियाने का षड्यंत्र रचता रहता है। यूरोप से लेकर खाड़ी के कई ऐसे देश हैं, जहां इन दिनों अंदरुनी जंग चल रही है। विश्व की तस्वीर ऐसी है कि चारों तरफ जंग छिड़ी हुई है। ऐसे में क्या भारत पर युद्ध के बादल भी मँडराएँगे ? क्या भारत में ही तृतीय विश्व युद्ध की नींव रखी जाएगी ? आख़िर 13 मुस्लिम देशों को हिंदू राष्ट्र का दुश्मन क्यों बताया जा रहा है ? इसको लेकर पंच सखाओं द्वारा ताड़ के पत्तों पर लिखी गई भविष्य मालिका पुराण ये बातें हमेशा कहती आई है।
पहली बात ये कि आने वाले समय में चीन और 13 मुस्लिम देश मिलकर भारत पर हमला करेंगे। पाकिस्तान अपनी खोई हुई ताकत को वापस पाने की कोशिश में चीन के कहने पर भारत पर हमला करेगा। दूसरी बात ये कि इस महायुद्ध में 12 मुस्लिम देश, चीन, और यहां तक कि रूस भी शामिल होगा।रूस इस युद्ध में भारत के खिलाफ तो नहीं जाएगा लेकिन वह भी भारत की मदद नहीं करेगा रूस तटस्थ रहेगा, जैसा कि भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध में किया था। तीसरी बात ये कि यह तटस्थता भारत के लिए घातक साबित हो सकती है क्योंकि रूस इस स्थिति का लाभ उठाकर पश्चिमी देशों पर कब्जा करने की कोशिश करेगा।उत्तर में चीन, जबकि पूर्व, पश्चिम, और दक्षिण से मुस्लिम देशों की सेनाएं भारत पर आक्रमण करेंगी। इस दौरान परमाणु हथियारों और बायोलॉजिकल बमों का भी उपयोग होगा, जिससे भारत में भारी तबाही मच जाएगी।चौथी बात ये कि इस महायुद्ध में जितने लोग मारे जाएंगे, उतने पहले और दूसरे विश्व युद्धों में भी नहीं मरे थे।जब चीन ओडिशा के कटक में चौर डार पर मिसाइल दागेगा, तो यह इस महायुद्ध की शुरुआत होगी। पाँचवीं बात ये कि चीन दिल्ली और पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पर परमाणु हमले करेगा।यह महायुद्ध न केवल भारत के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए विनाशकारी साबित होगा। वही अंतिम बात ये कि भारत को मिटाने का प्रयास किया जाएगा, लेकिन फिर भी भारत अंततः इस विनाश से उबर जाएगा।अंततः, भारत और सनातन धर्म विजयी होंगे, और दुनिया में सनातन धर्म का वर्चस्व होगा।
भविष्य मालिका पुराण पर शोध करने वाली जितनी भी हस्तियाँ अब तक रहीं है, उन्होंने अपने अनुरूप दुनिया के समक्ष भविष्य मालिका पुराण की भविष्यवाणियाँ रखी हैं, जो कि भविष्य मालिक पुराण में ही इस बात का ज़िक्र है कि तीथों से विनाश के संकेत मिलेंगी , तीर्थस्थलों पर अशुभ घटनाएँ होंगी, जिसका ताज़ा उदाहरण तिरुपती बालाजी का लड्डू विवाद है। कोरोना से मचने वाली तबाही कल्पना से परे था, लेकिन मौत का मंजर पूरी दुनिया ने देखा, यही कारण है कि तृतीय विश्व युद्ध की आहट अब लोगों के कानों तक सुनाई दे रही है।
Advertisement